बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Home  ›  Region  ›  

झारखंड में इस रंग के राशन कार्ड धारकों की लगी लॉटरी, 1 महीने में मिलेगा 2 बार अनाज

झारखंड में इस रंग के राशन कार्ड धारकों की लगी लॉटरी, 1 महीने में मिलेगा 2 बार अनाज

Jharkhand government Ration card: झारखंड सरकार (Jharkhand government Ration card) ने राज्य के गरीब और जरूरतमंद नागरिकों को राहत देने के लिए राशन कार्ड योजनाओं में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। अब हरे रंग के राशन कार्ड धारकों को हर महीने दो बार राशन मिलेगा।

नए नियमों के अनुसार:

अक्टूबर 2024 में, 1 से 15 तारीख तक दिसंबर 2023 का राशन और 16 से 31 तारीख तक अक्टूबर 2024 का राशन मिलेगा।

नवंबर 2024 में, 1 से 15 तारीख तक जनवरी 2024 का राशन और 16 से 30 तारीख तक नवंबर 2024 का राशन मिलेगा।

दिसंबर 2024 में, 1 से 15 तारीख तक फरवरी 2024 का राशन और 16 से 31 तारीख तक दिसंबर 2024 का राशन वितरित किया जाएगा।

झारखंड में हरे रंग के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा विशेष लाभ 

झारखंड सरकार ने राज्य में ग्रीन राशन कार्ड योजना के तहत राज्य के पात्र नागरिकों को 1 रुपये प्रति किलो की दर से चावल मुहैया कराया जाता है। झारखंड सरकार ने इस योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या में 5 लाख नए नाम जोड़े जाने की मंजूरी दी है, जिससे अब कुल लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 25 लाख हो जाएगी। वर्तमान में लगभग 17 लाख लोग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। यह बदलाव झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार द्वारा दिवाली से पहले दिया गया एक बड़ा तोहफा है, जो राज्य के गरीब और जरूरतमंद नागरिकों के लिए राहतकारी कदम है।

Editor's Picks