World dirtiest man: जानें कौन है वो शख्स, जिसकी 60 साल बाद नहाने के कारण हो गई थी मौत

World dirtiest man: ईरान के अमौ हाजी, जिन्हें दुनिया के "सबसे गंदे आदमी" के तौर पर जाना जाता था। उसकी मौत बीते साल 23 अक्टूबर 2023 में हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी मौत की वजह भी काफी अजीब थी। वो किसी वजह से पागल हो गए थे। जिसके बाद वो लगातार 60 सालों तक नहीं नहाए। ऐसा देख एक दिन जब स्थानीय लोगों ने उन्हें जबरदस्ती नहलाया तो वो बीमार पड़ गए और उनकी मौत हो गई।
अमौ हाजी दक्षिण ईरान के डेगाह गांव में रहते थे और अपने अजीबोगरीब जीवनशैली के कारण पूरी दुनिया में चर्चित थे। उन्होंने 60 साल तक स्नान नहीं किया था। उनका मानना था कि साबुन और पानी का ज्यादा इस्तेमाल करने से वे बीमार हो सकते हैं। लंबे समय तक नहाने से बचने के कारण उनके शरीर की त्वचा पर गंदगी की परत जम गई थी, जिससे उनका रंग काला पड़ गया था।
सड़ा हुआ मांस और गंदा पानी पीते थे हाजी
हाजी ने जीवन के एक पड़ाव पर बड़ा सदमा झेला था, जिससे उनका मानसिक संतुलन प्रभावित हुआ और उनकी लाइफस्टाइल बदल गई थी। इस वजह से उन्होंने सड़क किनारे मरे हुए जानवरों का मांस खाना शुरू कर दिया। जानवरों के मल से भरे पाइप से धूम्रपान करने लगे। हाजी की अनोखी जिंदगी पर 2013 में एक शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'द स्ट्रेंज लाइफ ऑफ अमौ हाजी' भी बनाई गई थी, जिसने उनकी अजीब जीवनशैली को दुनिया के सामने रखा।
शरीर के बैक्टीरिया करते है नुकसान
बता दें कि नहीं नहाने से शरीर के बैक्टीरिया साफ नहीं होते हैं। लंबे समय तक न नहाने से बैक्टीरिया त्वचा पर जमने लगते हैं, जो स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं पैदा कर सकते हैं। अमौ हाजी के मामले में, लंबे समय तक नहाने से बचने के कारण उनकी त्वचा और स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा।