LATEST NEWS

Jharkhand News : होली से पहले झारखंड को केंद्र का बड़ा तोहफा, देवघर से दिल्ली के लिए मिल सकती है दूसरी फ्लाइट

Jharkhand News : होली से पहले झारखंड को केंद्र का बड़ा तोहफा, देवघर से दिल्ली के लिए मिल सकती है दूसरी फ्लाइट

DEOGHAR :  यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए केंद्र की सरकार ने देवघर से दिल्ली के लिए दूसरी फ्लाइट का ऐलान किया है। इसकी मांग स्थानीय सांसद निशिकांत दूबे लंबे समय से कर रहे थे। ऐसी उम्मीद का जा रही है कि इसकी शुरुआत होली के पहले की जा सकती है।

वर्ष 2022 में शुरु हुई थी पहली विमान सेवा

बता दें कि वर्ष 2022 में ही पहली विमान सेवा बाबानगरी देवघर से दिल्ली के लिए शुरू की गई थी। अब केंद्र सरकार होली से पहले एक और तोहफा देने की तैयारी में जुट गई है। देवघर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए केंद्र की सरकार ने यह फैसला लिया है

स्थानीय सांसद ने की थी मांग

गोड्डा के सांसद निशिकांत दूबे ने दिल्ली के लिए दूसरी विमान सेवा उपलब्ध कराने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मांग की थी। सांसद के इसी मांग को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्री ने इंडिगो को देवघर से दिल्ली के लिए दूसरी फ्लाइट शुरु करने का निर्देश दिया है।

शुरु हुई विभागीय कार्रवाई

इसके लिए विभागीय कार्रवाई भी शुरु कर दी गई है और इंडिगो के अधिकारियो को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके है कि हर हाल में होली से पहले इसकी शुरुआत हो जाए। दूसरी हवाई सेवा शुरु होने से दिल्ली से देवघर आने वाले यात्री दोपहर में बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर शाम में दिल्ली लौट सकते हैं।

बिहार और बंगाल के लोगों को भी होगा फायदा

हालांकि अभी फ्लाईट की टाईमिंग के बारे में कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है पर इसकी संभावना जताई जा रही है कि इसरा शिड्यूल भी जल्द जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि दिल्ली के लिए एक हीं फ्लाइट होने से यात्रियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। क्योंकि बाबानगरी में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में दूसरी फ्लाइट की घोषणा के बाद झारखंड के साथ-साथ बिहार और बंगाल के लोगों को भी फायदा होगा।

अभिषेक - सुमन की रिपोर्ट



Editor's Picks