Jharkhand News: पारिवारिक विवाद से तंग आकर अपने तीन बच्चों संग कुएं में कूदी महिला, तीनों बच्चों की मौके पर हीं मौत
Jharkhand News: झारखंड के गिरिडिह जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद से तंग आकर एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद गयी, जिससे तीनों मासूम बच्चों की मौत हो गयी।

Giridih: झारखंड के गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के खसलोडीह गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। मिली जानकारी के मुताबिक एक महिला ने पारिवारिक विवाद से तंग आकर अपने तीन मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूद गयी। इस दिल दहला देने वाली घटना में तीनों बच्चों की मौत हो गयी, जबकि महिला की हालत गंभीर है। मृतकों में 6 वर्षीय अविनाश कुमार, 3 वर्षीय रानी कुमारी और 2 साल की फूल कुमारी शामिल है। महिला की पहचान आरती देवी के रूप में हुई है।
घटना की जांच में जुटी पुलिस
स्थानीय पुलिस ने बताया कि पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने आत्महत्या का कदम उठाया और अपने तीन मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूद गयी। महिला को गंभीर हालत में गिरिडीह अस्पताल ले जाया गया है. अभी तक की जानकारी के मुताबिक फिलहाल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। इधर घटना की जानकारी पाकर इंस्पेक्टर पास्कल टोप्पो, प्रभारी थानेदार रिशु सिन्हा खसलोडीह पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी है।