Jharkhand News: झारखंड में दो सगे भाईयों ने की अपने ही रिश्तेदार की हत्या, जमीन विवाद में दिया गया घटना को अंजाम

Jharkhand News: झारखंड के खूंटी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जमीन विवाद में उत्पन्न तनाव में दो सगे भाईयों ने मिलकर अपने ही रिश्तेदार की हृत्या कर दी। मृतक की पहचान गडामडा निवासी 35 वर्षीय गांगों मुंडा के रूप में हुई।

Jharkhand News: झारखंड में दो सगे भाईयों ने की अपने ही रिश्त
झारखंड में दो सगे भाईयों ने की अपने ही रिश्तेदार की हत्या- फोटो : SOCIAL MEDIA

Khunti: झारखंड के खूंटी जिले के मरांगहादा थाना क्षेत्र के गड़ामडा गांव में शुक्रवार सुबह जमीन विवाद में दो सगे भाइयों ने मिलकर अपने ही एक रिश्तेदार की तोनो से मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गडामडा निवासी 35 वर्षीय गांगों मुंडा के रूप में हुई। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।


आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

इस मामले पर बात करते हुए एसडीपीओ वरुण रजक ने कहा कि हत्या के एक आरोपी बुधु मुंडा ने मरांगहादा में आकर आत्मसमर्पण कर दिया है, वही इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। हत्या में शामिल अछु मुंडा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

घटनास्थल पर ही हुई मौत

स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे गांगु मुंडा नहाने के लिए घर के समीप डोभा में नहाने के लिए गया था। उसी जगह बुधु मुंडा एवं अछु मुंडा डोभा पहुंचे एवं गांगो मुंडा पर तेज धारदार तोनो से सिर और गर्दन में हमला कर दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।

Nsmch

हत्या के कारणों का पता लगा रही पुलिस

एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर, पुलिस ने सरेंडर किये बुधु मुंडा को शुक्रवार को ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।