बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Jharkhand Assembly Election 2024 : चतरा में तेजस्वी यादव ने कर लिया तय, ये महिला होंगी आरजेडी की उम्मीदवार

Jharkhand Assembly Election 2024 : चतरा में तेजस्वी यादव ने कर लिया तय, ये महिला होंगी आरजेडी की उम्मीदवार

Jharkhand Assembly Election 2024 :  आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने चतरा विधानसभा सीट से रश्मि प्रकाश को अपना उम्मीदवार बनाएगी। सूत्रों के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रश्मि प्रकाश की उम्मीदवारी पर सहमति जताई है और उन्हें चुनाव लड़ने की हरी झंडी दे दी है।

गौरतलब है कि 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में राजद ने इकलौती चतरा सीट से जीत हासिल की थी, जहां से सत्यानंद भोक्ता विधायक चुने गए थे। लेकिन इस बार विभिन्न कारणों से सत्यानंद भोक्ता चुनावी दौड़ में शामिल नहीं हो सकेंगे। उनकी जगह उनकी बहू रश्मि प्रकाश को उम्मीदवार बनाया जा रहा है, जो समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं।


राजद ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से उतरने के लिए तैयार है। पार्टी की उम्मीदें इस बार चतरा सीट पर मजबूती से टिकी हैं, और ये एकमात्र सीट है जो पिछले चुनाव में राजद की शाख बचाई थी। बता दें कि, चुनाव आयोग ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। झारखंड में दो चरणों में मतदान होगा। 

पहले चरण का मतदान 13 नबंवर को तो वहीं 20 नबंवर को दूसरे चरण का मतदान होगा। वहीं मतगणना 23 नबंवर को होना है। तेजस्वी यादव झारखंड में चुनावी प्रचार प्रसार करने के लिए जाने वाले हैं। तेजस्वी ने दावा किया है कि झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी है। वहीं तेजस्वी यादव ने चतरा सीट के लिए उम्मीदवार को तय कर लिया है हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा बाकी है।

 देवांशु प्रभात की रिपोर्ट

Editor's Picks