वेलेंटाइन वीक के बीच खौफनाक हत्याकांड:प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्राइवेट पार्ट काटा, सिर धड़ से किया अलग

अवैध संबंधों के चलते हरिहर महतो नामक युवक की उसकी ही पूर्व प्रेमिका और उसके पति ने बर्बरतापूर्वक हत्या कर डाली. आरोपियों ने युवक का सिर और प्राइवेट पार्ट काटकर शव कांची नदी किनारे फेंक दिया.

वेलेंटाइन वीक के बीच खौफनाक हत्याकांड:प्रेम प्रसंग का खौफनाक
प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्राइवेट पार्ट काटा, सिर धड़ से किया अलग- फोटो : news 4 nation

एक ओर जहाँ पूरी दुनिया प्रेम के उत्सव में डूबी है, वहीं राजधानी के सोनाहातू में प्रेम-प्रसंग का एक रूह कंपा देने वाला अंत सामने आया है। डोमाडीह गांव के 25 वर्षीय युवक हरिहर महतो की न केवल हत्या की गई, बल्कि हत्यारों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उसका सिर और प्राइवेट पार्ट काटकर धड़ से अलग कर दिया। 31 जनवरी से लापता युवक का क्षत-विक्षत शव 8 फरवरी की शाम कांची नदी के किनारे से बरामद हुआ।

हनी ट्रैप और साजिश का सनसनीखेज खुलासा

रांची पुलिस जांच और कॉल डिटेल्स (CDR) से इस हत्याकांड में 'हनी ट्रैप' की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक हरिहर का अपनी पूर्व प्रेमिका सुलोचना देवी के साथ पिछले दो वर्षों से अवैध संबंध था। जब सुलोचना के पति छत्रपति महतो को इसकी भनक लगी, तो उसने बदला लेने के लिए खौफनाक साजिश रची। 31 जनवरी की शाम सुलोचना ने हरिहर को मिलने के बहाने नदी किनारे बुलाया, जहाँ उसका पति पहले से ही घात लगाकर बैठा था।

बर्बरता की पराकाष्ठा और साक्ष्य मिटाने की कोशिश

नदी किनारे पहुंचते ही पति-पत्नी ने मिलकर हरिहर पर जानलेवा हमला किया। प्रतिशोध की आग में हत्यारों ने युवक के शव को क्षत-विक्षत कर दिया ताकि उसकी पहचान न हो सके। हत्या के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से उन्होंने सिर और धड़ को अलग-अलग दिशाओं में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सुलोचना देवी और उसके पति छत्रपति महतो को हिरासत में ले लिया है, जिनसे गहन पूछताछ जारी है।

गांव में मातम और बढ़ते अपराधों पर चिंता

इस नृशंस घटना के बाद डोमाडीह गांव में सन्नाटा और आक्रोश पसरा है। मृतक हरिहर भी शादीशुदा था और अपने पीछे एक छोटा बच्चा छोड़ गया है। रांची में अवैध संबंधों के कारण बढ़ती हिंसक वारदातें चिंता का विषय बन गई हैं। हाल ही में डोरंडा इलाके में भी इसी तरह के विवाद में एक महिला की हत्या कर दी गई थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इस जघन्य कृत्य में दंपत्ति के अलावा कोई और भी शामिल था।