बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ऐश्वर्या राय बच्चन ने युवाओं को किया इंस्पायर, बोले- ना कहने से बढ़ती है इंसान की ताकत; मातृत्व बहुत ही अद्भुत अनुभव

ऐश्वर्या राय बच्चन ने युवाओं को किया इंस्पायर, बोले- ना कहने से बढ़ती है इंसान की ताकत; मातृत्व बहुत ही अद्भुत अनुभव

ऐश्वर्या राय बच्चन को हाल ही में सिमा 2024 में बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला है। इस दौरान उनका और उनकी बेटी आराध्या बच्चन का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वहीं, इस अवॉर्ड के जीतने के बात ऐश्वर्या राय बच्चन ने युवाओं के लिए कुछ कहा था।

ऐश्वर्या राय बच्चन ने कुछ स्टूडेंट्स को लेकर चिंता जताई। इतना ही नहीं उन्होंने इस दौरान अपनी जिंदगी का भी जिक्र किया। ऐश्वर्या राय बच्चन ने कहा कि मेरी चिंता उन छात्रों के लिए है जो एक निश्चित करियर की ओर काम करते हैं। खासतौर पर तब, जब वे खुद को सिर्फ उस एक विकल्प तक सीमित कर लेते हैं। उन्हें यह जानने की जरूरत है कि दुनिया बहुत बड़ी है, महासागर की तरह है और इसमें कई विकल्प हैं। अगर वे अपने बचपन के सपने को पूरा नहीं कर पाते हैं तो यह दुनिया का अंत नहीं है। 

ऐश्वर्या राय बच्चन ने आगे कहा कि बहुत सारे बच्चे डॉक्टर या एरोनॉटिकल इंजीनियर या कुछ और बनना चाहते हैं। अगर वे अपनी डिग्री पूरी नहीं कर पाते हैं तो उन्हें लगता है यह उनके लिए अंत है। वे खुद को हारा हुआ महसूस करते हैं। यह दुखद है कि लोग खुद को सीमित कर लेते हैं। अगर आपके अंदर आग नहीं है, तो आप कुछ नहीं कर सकते हैं। कुछ पाने का जुनून ही आपको बदलता है। आप उग्र हैं तो कूल हो जाते हैं, परफेक्ट होने लगते हैं। अंदर की आग सिर्फ सफलता नहीं दिलाती, आपको बदल देती है। 

सदियों से समाज को हमारे लिए विशेष तरीके से परिभाषित किया गया है। हम जानते हैं कि हमें किस प्रकार की सहूलियतें और चुनौतियां मिलती हैं। किसी भी वर्ग में, किसी भी पेशे में। आप उस चुनौती का सामना करें और अपने विश्वास को एकजुट रखें। कभी न सोचें कि महिला या पुरुष होने के कारण आपको चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी ताकत इंसान की "ना" कहने की क्षमता में है। जब मेरी शादी हुई, तो सब वैसे ही चल रहा था... स्क्रिप्ट पर चर्चाएं, बिजनेस मीटिंग्स। मां बनी तो शुरू से काम किया। हालात कभी अनुकूल नहीं होते। आप बस काम में लगे रहें।

ऐश्वर्या राय बच्चन ने मां होने पर कहा कि मातृत्व बहुत ही अद्भुत अनुभव है। यह एक वरदान की तरह है। मैं पूरी मजबूती से इसकी अनुशंसा करती हूं। यह एक अलग स्तर का आनंद, प्रेम और पूर्णता है। सच में, इसके बाद आपको कोई भी चीज दबाव में नहीं डाल सकती या आपको कभी भी निराश नहीं कर सकती। ऐसा लगता है जैसे आप अपने ऊपर से प्रकाश को महसूस कर रहे हैं। जब मैं बेटी के साथ होती हूं, तो दिन कितना भी व्यस्त हो, चाहे जीवन में कितना कुछ भी चल रहा हो, चाहे नींद की कमी हो, कुछ भी हो, लेकिन फिर भी यह सब कुछ मुझे निराश महसूस नहीं कराता है।

जीवन की इस यात्रा के हर पल का आनंद लेना और उसे संजोना बेहद महत्वपूर्ण है। कोशिश करें कि मौजूदा पल में ही जिएं। वर्तमान में रहें और उसे पूरी तरह से महसूस करें। किसी पागल दौड़ में न पड़ें क्योंकि वक्त बेहद तेजी से गुजर रहा है। हम किसी भी स्तर पर वक्त से मुकाबला नहीं कर सकते। आज जिस गति से हम जी रहे हैं, जिंदगी केवल और तेज होती जा रही है। इस तेजी का कोई मतलब नहीं अगर आप इससे थक रहे हैं, परेशान हो रहे हैं। 


Editor's Picks