बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फ्रिज में न रखें ये चीजें, बन सकता है जहर

फ्रिज में न रखें ये चीजें, बन सकता है जहर

आज का समय ऐसा हो गया है कि, लोग बिना फ्रिज के घर में नहीं रह सकते हैं। फ्रिज आज के समय में जरूरत की चीज में शामिल हो चुका है। चाहे ठंडा पानी पिना हो, कुछ ठंडा खाना हो, सब्जी से लेकर फल तक सारी चीजें लोग फ्रिज में रखते हैं, ताकि वो खराब न हो। लेकिन कुछ ऐसे फूड हैं, जिनको फ्रिज में रखना सही नहीं माना जाता है। बहुत से लोग आधा टमाटर को यूज कर आधा फ्रिज में रख देते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट इसे खतरनाक मानते हैं। आइए आज आपको बताते हैं ऐसे फूड के बारे में जो फ्रिज में रखने से जहर बन सकती है। इन चीजों को फ्रिज में रखने से अवॉइ़ड करें।


खीरा फ्रिज में रखने से इसका पानी खूख जाता है। इसके कारण इसके टेस्ट में बदलाव आते हैं। ये तरोताजा नहीं रहता है। इस कारण ये धीरे-धीरे कड़वा लगने लगता है। साथ ही नमी के कारण ये सड़ने लगता है। इस कारण ऐसे खाने में ये बेकार लगने लगता है। 


फ्रिज में टमाटर रखना गलत है। इसका तापमान टमाटर के अंदर के कंपोनेंनट्स को बदल देता है। जर्मनी में गोटिंगेन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं की एक टीम के मुताबिक, टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है। यह एक कैरोटीनॉयड एंटीऑक्सीडेंट है जो टमाटर में पाया जाता है। यही उन्हें लाल रंग देता है। जब टमाटर को रेफ्रिजरेटर में रखा जाता है, तो फ्रीजर की ठंडक लाइकोपीन की संरचना को बदल देती है और यह ग्लाइकोअल्कलॉइड में परिवर्तित हो जाता है। जिसे टोमेटाइन ग्लाइकोअल्कलॉइड कहा जाता है। यह टोमेटाइन ग्लाइकोअल्कलॉइड शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।


फ्रिज में कभी आलू को नहीं रखना चाहिए। अगर आप आधे कटे हुए आलू को फ्रिज में रख रहे हैं, तो यह गलत है। ठंडे तापमान की वजह से आलू का स्टार्च शुगर में बदल जाता है और शुगर सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।


अगर आप फ्रिज में लहसून रखते हैं, तो आज से ही इसे बंद कर दें। फ्रिज ठंडा होता है, इसके कारण लहसून अंकुरित हो जाता है। इससे इसमें फफूंद हो जाते हैं। सड़ने लगता है।  


कई लोग सलाद वाले प्याज को फ्रिज में रख देते हैं। फ्रिज में प्याज रखने से यह वहां की नमी को सोख लेता है और गिला हो जाता है। गूदेदार प्याज को खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। फ्रिज में प्याज रखने से साथ में रखे फूड आइटम्स के स्वाद में भी उनकी गंध आ सकती है। प्याज में मौजूद एंजाइम फ्रिज की ठंडक से एक्टिव हो जाते हैं, जिससे प्याज जल्दी खराब हो जाता है।


फ्रिज में ब्रेड का स्वाद बदल जाता है। ब्रेड की मुलायमपन फ्रिज में रखने से खराब हो जाती है। इसके अलावा इसे फ्रिज में रखने से मोल्ड और फंगस लग सकता है, जिससे वह खराब हो जाता है। कमरे के तापमान पर आप ब्रेड को स्टोर कर सकते हैं। आप ब्रेड को एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर सकते हैं।

Editor's Picks