बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Atul Parchure: कपिल शर्मा शो में हंसाने वाले इस एक्टर की कैंसर से हुई मौत, फिल्म इंडट्रिज में दौड़ी शोक की लहर

Atul Parchure: कपिल शर्मा शो में हंसाने वाले इस एक्टर की कैंसर से हुई मौत, फिल्म इंडट्रिज में दौड़ी शोक की लहर

Atul Parchure Death News: 'द कपिल शर्मा शो' और मराठी और हिंदी फिल्मों में अपनी कमाल की कॉमिक टाइमिंग से लोगों के दिल में जगह बनाने वाले फेमस कॉमेडी एक्टर अतुल परचुरे का 14 अक्टूबर को निधन हो गया। वो कई सालों से कैंसर से जूझ रहे थे। इसके बावजूद वो काम कर रहे थे। साथ ही वो अपना इलाज भी करवा रहे थे। हालांकि, अब उनके मौत ने फिल्म और टीवी इंडट्रिज में शोक की लहर दौड़ गई है।

हिंदी और मराठी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता

अतुल परचुरे एक ऐसा नाम थे, जो हिंदी और मराठी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना चुके थे। वे अपने अद्भुत कॉमिक टाइमिंग और सशक्त अभिनय के लिए जाने जाते हैं। 30 नवंबर 1966 को मुंबई में जन्मे अतुल परचुरे ने न केवल छोटे पर्दे बल्कि बड़े पर्दे पर भी अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है।


शुरुआती जीवन और थिएटर से जुड़ाव

अतुल परचुरे की स्कूली शिक्षा और कॉलेज की पढ़ाई मुंबई में ही हुई। कॉलेज के दिनों में ही वे थिएटर की ओर आकर्षित हो गए थे और यहीं से उनके अभिनय करियर की शुरुआत हुई। उन्होंने हिंदी और मराठी नाटकों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और थिएटर की दुनिया में अपनी एक खास जगह बना ली। इसके बाद उन्हें छोटे पर्दे पर काम करने का मौका मिला और यहीं से उनके करियर ने एक नई उड़ान भरी।

बॉलीवुड में अतुल परचुरे की फिल्मों की एंट्री

अतुल परचुरे की फिल्मों में एंट्री 1993 में आई फिल्म 'बेदर्दी' से हुई। इस फिल्म में काम करने के बाद उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड सितारों के साथ स्क्रीन साझा किया, जिनमें शाहरुख खान और सलमान खान जैसे नामी सितारे शामिल हैं।

प्रमुख बॉलीवुड फिल्में

फिर भी दिल है हिंदुस्तानी

मेरी प्यारी बहनिया बनेगी दुल्हनिया

क्यों की...

मैं झूठ नहीं बोलता

स्टाइल

क्या दिल ने कहा

चोर मचाये शोर

जजंतरम ममंतरम

तुमसा नहीं देखा

कलयुग

इन फिल्मों में अतुल ने अपने किरदारों के जरिए दर्शकों को खूब हंसाया और अपने अभिनय से सभी का दिल जीता।

टेलीविजन पर अतुल की शानदार उपस्थिति

बॉलीवुड फिल्मों के अलावा, अतुल परचुरे कई पॉपुलर टीवी शो का भी हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 'कपिल शर्मा शो', 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल', 'खिचड़ी' और 'आर के लक्ष्मण की दुनिया' जैसे लोकप्रिय शोज़ में अपनी अदाकारी से सबको खूब हंसाया।

Editor's Picks