बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING : उद्घाटन के दौरान चिमनी ब्लास्ट होने से 10 मजदूर हुए जख्मी, इलाके में मची अफरा-तफरी

BIG BREAKING : उद्घाटन के दौरान चिमनी ब्लास्ट होने से 10 मजदूर हुए जख्मी, इलाके में मची अफरा-तफरी

KATIHAR : जिले में आज एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ ईट भट्टा के उद्घाटन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। उद्घाटन के दौरान ही चिमनी ब्लास्ट कर गया। चिमनी ब्लास्ट करने से जोरदार धमाका हुआ। जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। इस घटना में 10 मजदूर घायल हो गए हैं। 


मिली जानकारी के मुताबिक घायल मजदूरों में 6 उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताये जा रहे हैं। घटना पोठिया थाना क्षेत्र के ताज ईट भट्टा का बताया जा रहा है। आनन फानन में घायलों को इलाज के अस्पताल भेजा गया है।

फ़िलहाल घायल हुए मजदुरों का इलाज फिलहाल समेली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है, जिसमें दो मजदूरों की हालात गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टर घायलों के इलाज में जुटे हैं। 

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट 

Suggested News