बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'जो स्क्रिप्ट मिलता है बिना सोचे विचारे पढ़ देते हैं राहुल-तेजस्वी', डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का बड़ा हमला

'जो स्क्रिप्ट मिलता है बिना सोचे विचारे पढ़ देते हैं राहुल-तेजस्वी', डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का बड़ा हमला

PATNA: लोकसभा चुनाव-2024 के दूसरे चरण के लिए मतदान प्रकिया जारी है। 13 राज्यों की 89 सीटों पर वोट हालने के लिए मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है। बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरु हो गया है। किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका की जनता अपने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला इवीएम में सुरक्षित कर रही है। वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी भी बिहार आ रहे हैं। जिसको लेकर सियासी हलचल तेज है। तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के आगमन को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि पीएम बिहार में नकारात्मक बातें तथा जुमलों की बारिश करने आ रहे हैं। 

वहीं इसको लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। तेजस्वी यादव के इस बयान पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि विपक्ष और नेताप्रतिपक्ष को जो स्क्रिप्ट लिखकर मिल जाता है वहीं पढ़ लेते हैं। विजय सिन्हा ने कहा कि, दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद स्थिति है कि विपक्ष और नेता प्रतिपक्ष अपनी भूमिका बड़ी कमजोरी से निभा रही है। जो स्क्रिप्ट लिख कर के इनको मिलता है तेजस्वी यादव और राहुल गांधी बिना सोच-विचार करते हुए उसे ही पढ़ते जाते हैं। उन्होंने कहा कि, विपक्ष संविधान और लोकतंत्र की मजबूती का बात करता है और खुद संवैधानिक संस्थानों का अपमान करता है। 

उन्होंने कहा कि, विपक्ष न्यायालय के फैसले के विरुद्ध आंदोलन करते हैं। यह संविधान के कितने रक्षक है, संविधान का कितना सम्मान करते हैं पूरा देश और पूरे बिहार की जनता देख रही है। उन्होंने एक बार फिर तेजस्वी यादव की संपत्ति को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि, चापरासी क्वार्टर में रहने वाला आज महलों का राजा बन गया है, फार्म हाउस का मालिक बन गया है, विमान में कैक काट रहा है। बर्थडे मन रहा है। कहां से आई इनके पास इतनी संपत्ति। 

वहीं पीएम मोदी को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि, प्रधानमंत्री के आने के बाद बिहार में जहां लोग अंधेरे में रहते थे। वो आज उजाले में रह रहे हैं। हर घर तक बिजली पहुंच गई है। 10 साल में कितने लोगों क नौकरी मिल रही है। देश के अंदर शैक्षिक वातावरण बदल रहा है। बिहार के अंदर मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, आईआईटी टेक्निकल कॉलेज बन रहे हैं। बिहार के 3 सौ करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए हैं। पीएम मोदी के कार्यकाल में विकास की लहर दौड़ रही है।  उन्होंने कहा कि, बिहार में यह लोग फिर नरसंहार और जंगलराज लाना चाहते हैं। 

Suggested News