बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में नहाने के दौरान 10 वर्षीय किशोर की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

वैशाली में नहाने के दौरान 10 वर्षीय किशोर की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

VAISHALI : जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के कक्का घाट पर नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से 10 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मौत के बाद आसपास स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद किशोर के शव को पानी से बाहर निकल गया। इसकी सूचना स्थानीय बिदुपुर थाने की पुलिस को भी दी गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बिदुपुर थाने की पुलिस ने किशोर के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतक किशोर की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के डीह घाट वार्ड संख्या 11 निवासी इंदल राय के 10 वर्षीय पुत्र सूर्यकांत कुमार के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार किशोर अपने दोस्तों के साथ कक्का घाट स्नान करने गया था। इसी दौरान किशोर गहरे पानी में चला गया। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। किशोर दो भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था। किशोर की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

वैशाली से ऋषभ की रिपोर्ट

Suggested News