बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार कैडर के चार DG समेत 12 IPS अधिकारी 2023 में होंगे सेवानिवृत, देखें पूरी लिस्ट...

बिहार कैडर के चार DG समेत 12 IPS अधिकारी 2023 में होंगे सेवानिवृत, देखें पूरी लिस्ट...

PATNA: बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारियों में चार डीजी रैंक के अधिकारी इस साल (2023) में सेवानिवृत होंगे। इनमें तीन आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. वहीं एक अरविंद पांडेय बिहार में पदस्थापित हैं. वर्तमान में बिहार कैडर के कुल 11 अधिकारी डीजी रैंक में हैं. इनमें चार इस साल सेवानिवृत होंगे।  एक एडीजी रैंक के अधिकारी भी इस साल रिटायर हो रहे हैं। चार आईजी व तीन डीआईजी भी 2023 में सेवानिवृत होंगे। इस तरह से कुल 12 आईपीएस अधिकारियों का 2023 के अंत-अंत तक सर्विस खत्म हो जायेगा. 

लिस्ट में 4 डीजी व 1 ए़डीजी शामिल 

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए 1986 बैच के डीजी रैंक के अधिकारी शीलवर्धन सिंह 31 अगस्त 2023 को सेवानिवृत्त होंगे. वहीं 1987 बैच के ए. सीमा राजन 30 जून 2023 को रिटायर हो रहे. 1988 बैच के डीजी रैंक के अधिकारी मनमोहन सिंह 30 जुलाई 2023 को ही सेवानिवृत्त हो जायेंगे। बिहार में सिविल डिफेंस के डीजी 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी अरविंद पांडेय 30 जून 2023 को रिटाय़र होंगे. एडीजी रैंक में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए 1990 बैच के नीरज सिन्हा 31 दिसंबर 2023 को सेवानिवृत्त होंगे.

चार आईजी भी होंगे सेवानिवृत 

पूर्णिया प्रमंडल के आईजी सुरेश प्रसाद चौधरी 31 दिसंबर 2023 को सेवानिवृत्त होंगे. तिरहुत के आईजी पंकज सिन्हा भी 31 दिसंबर 2023 को सेवानिवृत्त होंगे. मिथिला रेंज के आईजी ललन मोहन प्रसाद 31 अक्टूबर 2023 को सेवानिवृत्त होंगे. पुलिस आधुनिकीकरण के आईजी नवल किशोर सिंह 31 अक्टूबर 2023 को सेवानिवृत्त होंगे.

लिस्ट में तीन डीआईजी शामिल 

चंपारण रेंज के डीआईजी प्रणव कुमार प्रवीण 28 फरवरी 2023 को सेवानिवृत्त होंगे. विजिलेंस के डीआईजी अश्विनी कुमार 31 दिसंबर 2023 को सेवानिवृत्त होंगे. होमगार्ड के डीआईजी अरविंद ठाकुर 31 जनवरी 2023 को रिटायर हो रहे हैं.

Suggested News