बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार कैडर के 13 'आईएएस' अफसर 2022 में हो जायेंगे रिटायर,देखें पूरी सूची....

बिहार कैडर के 13 'आईएएस' अफसर 2022 में हो जायेंगे रिटायर,देखें पूरी सूची....

PATNA: साल 2022 में बिहार कैडर के कई आईएएस और आईपीएस अफसर सेवानिवृत होंगे। आईपीएस अफसरों की बात करें तो डीजीपी समेत 9 लोग इस साल रिटायर करेंगे। वहीं आईएएस अफसरों की लिस्ट में 13 लोग शामिल हैं। 

कुल 13 अफसर होंगे सेवानिवृत

राजस्व पर्षद के अध्यक्ष संजीव कुमार सिन्हा 31 मई 2022 को सेवानिवृत्त होंगे. विकास आयुक्त अतुल प्रसाद 28 फरवरी 2022 को रिटायर कर जाएंगे. सामान्य प्रशासन विभाग के मुख्य जांच आयुक्त सुधीर कुमार 31 मार्च 2022 को सेवानिवृत्त होंगे. राजस्व परिषद के अपर सदस्य सुधीर कुमार 28 फरवरी 2022 को सेवानिवृत्त होंगे.

बिहार लोक सेवा आयोग के सचिव केशव रंजन प्रसाद 31 जनवरी 2022 को सेवानिवृत्त होंगे. विशेष सचिव हरेंद्र नाथ दुबे 31 जनवरी 2022, आईएएस अफसर गोरखनाथ 31 दिसंबर 2022 , विशेष सचिव नगर विकास विभाग सतीश कुमार सिंह 31 जुलाई 2022 को सेवानिवृत्त होंगे. संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों की बात करें तो राम अनुग्रह नारायण सिंह 31 दिसंबर 2022, ओम प्रकाश पाल 31 जनवरी 2022, जयशंकर प्रसाद 31 जनवरी 2022, ऋषि देव झा 30 नवंबर 2022 और संयुक्त सचिव संजय कुमार 28 फरवरी 2022 को रिटायर कर जाय़ेंगे।

Suggested News