बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में मनाई गयी प्रथम प्रधानमन्त्री जवाहर लाल नेहरू की 134 वीं जयन्ती, कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा के साथ कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

भागलपुर में मनाई गयी प्रथम प्रधानमन्त्री जवाहर लाल नेहरू की 134 वीं जयन्ती, कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा के साथ कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

BHAGALPUR : भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 134 वीं जयंती आज भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा के निवास स्थित कांग्रेस के कैम्प कार्यालय में समारोह पूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम विधायक अजित शर्मा सहित उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी-अपनी श्रद्धा निवेदित कर उन्हें श्रद्धाजलि अर्पित किया।

इस अवसर पर विधायक शर्मा ने कहा कि पं० नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान उन्होने अपने जीवन के 18 बर्ष जेलों में बिताये। आजादी के बाद भारत के औद्योगिक, शैक्षणिक एवं तकनीकी विकास के लिए आई० आई० टी० एवं एम्स की स्थापना के साथ सार्वजनिक क्षेत्र में दर्जनों औद्योगिक उपक्रमों की शुरूआत की।

पं० नेहरू उच्च कोटि के दार्शनिक इतिहासकार और विचारक थे, आज भी दुनियाँ भर के चुनिन्दा विश्वविद्यालय में उनकी लिखित पुस्तकें पढ़ाई जाती है। पं० नेहरू ने अपने कुशल नेतृत्व में भारत को विश्व के मानचित्र पर एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। पं० नेहरू का राष्ट्र के प्रति उनके अवदान का भारत की आनेवाली संतति मार्गदर्शन करती रहेगी। मौजूदा सत्ताधारी दल उनके अवदानों को लाख नकारने की कोशिश कर ले। लेकिन उनका विचार दैदीप्यमान नक्षत्र की तरह भारत भूमि को प्रकाशित करता रहेगा।

इस कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश प्रतिनिधि डॉ० अभय आनन्द, विपिन बिहारी यादव, नगर अध्यक्ष सोईन अंसारी, रविन्द्रनाथ यादव, अभिषेक चौबे, सुनन्दा रक्षित, उषा रानी, विनय कुमार मिश्रा, रोशनी गुप्ता, सोनी लाल, सुषमा देवी, रवि कुमार, बेबी नाज, राधा प्रo राय, प्रदीप कुमार यादव, सैफुल्लाह अंसारी, जाबीर अंसारी, बाबर अंसारी, रवि हरि, एजाज अहमद, दुलारी खातुन, विकास कुमार सिंह, रजनीश रंजन, दीपनारायण मंडल इत्यादि उपस्थित थे।

भागलपुर से बालमुकुंद कुमार की रिपोर्ट


Suggested News