बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में ट्रेनी महिला आरक्षी की मौत से तनाव में आयी 18 अन्य महिला आरक्षी, सभी ANMMCH में भर्ती

गया में ट्रेनी महिला आरक्षी की मौत से तनाव में आयी 18 अन्य महिला आरक्षी, सभी ANMMCH में भर्ती

गया. बिहार के गया जिले के गया-बोधगया मुख्य सड़क मार्ग पर धनावां गांव के समीप स्थित बिहार विशेष सशस्त्र बल-3 की 18 ट्रेनी महिला आरक्षी को आज अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। एक ट्रेनी महिला आरक्षी की ब्रेन हेमरेज से मौत के बाद महिला आरक्षी तनाव में आ गयी थी। इसके बाद महिला की स्थिति बगड़ने लगी। 

इस संबंध में अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल (एएनएमएमसीएच) के अधीक्षक डॉ.पीके अग्रवाल ने बताया कि बिहार विशेष सशस्त्र बल-3 की 18 ट्रेनी महिला आरक्षी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अब इनकी स्थिति खतरे से बाहर है। जानकारी के अनुसार कल एक ट्रेनी महिला आरक्षी को ब्रेन हेमरेज हो गया था, जिसे इलाज के लिए पटना भेजा गया है। आज सुबह पटना में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इसी घटना से आहत 18 ट्रेनी महिला आरक्षी तनाव में आ गई, जिससे उनकी स्थिति बिगड़ने लगी. शुरुआत में 5 से 6 महिला आरक्षी को अस्पताल लाया गया है। धीरे-धीरे इनकी संख्या 18 पहुंच गई है। सभी महिला आरक्षी की स्थिति अब खतरे से बाहर है। चिकित्सक लगातार उनका इलाज कर रहे हैं। बेहतर इलाज के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है। सभी का इलाज आईसीयू वार्ड में किया जा रहा है।

 

Suggested News