बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करनेवाले मोहम्मद शामी सहित 26 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन अवार्ड, दो खिलाड़ियों को मिला खेल रत्न पुरस्कार

विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करनेवाले मोहम्मद शामी सहित 26 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन अवार्ड, दो खिलाड़ियों को मिला खेल रत्न पुरस्कार

NEW DELHI : खेल के क्षेत्र में इस साल मिलनेवाले अर्जुन अवार्ड और खेल रत्न पानेवाले खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी गई है। बुधवार को खेल अवार्डों की घोषणा करते हुए खेल मंत्रालय ने बताया कि इस साल 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड दिए जाएंगे, वहीं दो खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गयाहै।  

मोहम्मद शामी को अर्जुन अवार्ड

खेल मंत्रालय द्वारा घोषित अर्जुन अवार्ड पानेवाले 26 खिलाड़ियो में एक नाम मो. शामी का भी है। विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने के बाद बीसीसीआई ने अर्जुन अवार्ड के लिए उनके नाम की सिफारिश की थी। वहीं जबकि मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड 2023 से चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को सम्मानित किया जाएगा।

बता दें कि खेल मंत्रालय ने बताया है कि समितियों की सिफारिशों के आधार पर और उचित जांच के बाद सरकार ने इन सभी खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं को अवॉर्ड के लिए चुना गया है। यह सभी राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 9 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन में एक बड़ा प्रोग्राम आयोजित करते हुए उसी दौरान दिए जाएंगे। यह घोषणा खेल मंत्रालय ने की है. यह सभी अवॉर्ड राष्ट्रपति द्वारा खिलाड़ियों को प्रदान किए जाएंगे।




Suggested News