बिहार में 2685 सिपाहियों को मिला एएसआई का उच्च प्रभार, पुलिस मुख्यालय ने दी जानकारी

PATNA : बिहार में बड़े पैमाने पर सिपाही को एएसआई का उच्च प्रभार दिया गया है। पुलिस मुख्यालय के ADG जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा की पिछली बार हम लोगों ने यह बताया था की बिहार पुलिस में काफी बड़ी संख्या में रिक्तियां उपलब्ध हैं।
उन्होंने कहा की इसका प्रभाव अनुसंधान, विधि व्यवस्था एवं अन्य पुलिस अधिकारियों पर रहा है। जिसके लिए हम लोग उच्च स्तर पर बैठक की और गृह विभाग के आदेशानुसार कुल 2685 पदों पर सिपाही जो बीटीसी पास गया और सभी प्रकार का अहर्ता प्राप्त कर चुके हैं। उनको एएसआई के पद पर प्रभार की स्वीकृति दे दी गई और आदेश निर्गत कर दिया गया है।
इसमें से जो प्रमुख दस जिले हैं। उसमें पटना में सबसे ज्यादा 996 सिपाहियों को एएसआई के पद पर उच्च प्रभार दिया गया है। वहीँ गया में 150, सारण में 118, समस्तीपुर में 101, बेतिया में 77, रोहतास में 70, भोजपुर में 66, दरभंगा में 62, सीतामढ़ी में 60, नालंदा में 57 अन्य जिलों में इससे कम संख्या में लोगों को उच्च प्रभार दिया गया है। कुल मिला करके 2685 लोगों को एएसआई के प्रभार की स्वीकृति दे दी गई है।
पटना से अनिल की रिपोर्ट