बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत इंडो नेपाल सीमा से अब तक 47 विदेशी नागरिकों की हुई गिरफ्तारी, SSB ने उज्बेकिस्तानी महिला को मधुबनी से दबोचा

भारत इंडो नेपाल सीमा से अब तक 47 विदेशी नागरिकों की हुई गिरफ्तारी, SSB ने उज्बेकिस्तानी महिला को मधुबनी से दबोचा

PATNA: भारतीय सीमा में अवैध रूप से विदेशी नागरिकों के घुसपैठ रोकने की कर्रवाई जारी है। सीमा क्षेत्र में तैनात एसएसबी के जवान लगातार ऐसे घुसपैठियों पर कर्रवाई कर रहें हैं। इस कर्रवाई में अब तक कुल 47 विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी हुई है।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि सीमा से अवैध प्रवेश के 32 मामले, सोना की तस्करी में 6, एनडीपीएस और शराब तस्करी में 5, अवैध फॉरेन करेंसी मामले में 1, अवैध हथियार तस्करी में 1,चोरी मामले में दो कुल 47 विदेशी नागरिकों को भारत इंडो नेपाल सीमा गिरफ्तारी हुई है। 

एडीजी ने बताया कि गुरुवार को बिहार के सीतामढ़ी जिला के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट के पास एसएसबी के द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। जो विदेशी मूल सूडान का नसीर बुराय मूसा अब्बास पकड़ा गया। उसके पास से सूडानी पासपोर्ट, एक्सपायर ट्रेवल पेपड़ बरामद हुआ है। गिरफ्तार विदेशी युवक ने बीते वर्ष से अबतक कई अंतरराष्ट्रीय यात्रा कर चुका है।

वहीं भारत नेपाल सीमा पर पैरों जटही अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल द्वारा एक संदिग्ध विदेशी महिला मिली। जो उज्बेकिस्तान की मुखब्बत मुरुडोवा की बताई जा रही है। जिसके पास से दिल्ली एड्रेस में सुल्ताना शेख का आईडी मिला। वहीं उसके मोबाइल की पड़ताल में दो पासपोर्ट पाए गए। जिसकी बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पकड़ में आए सभी विदेशी नागरिकों की जांच की जा रही है। जिससे उन लोगों के भारत में प्रवेश करने के असल मकसद का पता चल सके। 

Suggested News