बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड में 8वीं का रिजल्ट जारी, इस बेवसाइट पर जाकर देख सकते हैं रिजल्ट

झारखंड में 8वीं का रिजल्ट जारी, इस बेवसाइट पर जाकर देख सकते हैं रिजल्ट

Ranchi: कोरोना संक्रमण के बीच झारखंड बोर्ड 8वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं बच्चे रिजल्ट को लेकर बेकरार थे . लेकिन इस कोरोना के बढ़ते तबाही को देखते हुई माना जा रहा था की  समय पर कॉपी जांच ना होने की वजह से रिजल्ट में थोड़ी देरी हुई.  jacresultonline.com पर आप लॉग इन करके रिजल्ट निकाल सकते हैं। रिजल्ट दोपहर करीब तीन बजे जारी किया गया। जेएसी 8वीं परीक्षा जनवरी में आयोजित की गई थी। करीब 5 लाख स्टूडेंट्स इस परीक्षा में बैठे थे। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने 8वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है.

झारखंड एकेडमिक काउंसिल 8वीं परीक्षा 2020 में कुल 5,14,639 छात्रों ने भाग लिया था जिसमें 91.6% छात्र सफल रहे और करीब  53 हजार छात्र फेल भी हुए हैं जिसमें 10 हजार से ज्यादा परीक्षा में अनुपस्थिति रहने वाले छात्र भी शामिल हैं।


अगर हम बात करे जिलावार आंकड़ा की , तो सिमडेगा के बच्चों ने 92.32 फीसदी सफलता के साथ बाजी मारी है। दूसरे नंबर पर 92.32 फीसदी के साथ पाकुड़ के बच्चे रहे, तीसरे पर 92.08 फीसदी के साथ सरायकेला खरसावां के बच्चे, चौथे पर 92.06 फीसदी के साथ गिरिडीह के बच्चे और पांचवें स्थान पर 92.04 फीसदी के साथ कोडरमा के बच्चे रहे हैं  वहीं, राजधानी रांची के 91.44 फीसदी बच्चे इस बार उतीर्ण हुए.

ग्रेड वाइज रिजल्ट

80 फीसदी या उससे ऊपर (A+ ग्रेड)- 100981 स्टूडेंट्स (19.62 फीसदी)

60 फीसदी से 80 फीसदी से कम तक (A ग्रेड)- 199871 स्टूडेंट्स ( 38.84 फीसदी)

45 फीसदी से 60 फीसदी से कम तक (B ग्रेड)- 103059 स्टूडेंट्स  ( 20.03 फीसदी)

33 फीसदी से 45 फीसदी से कम तक (C ग्रेड)- 57602 स्टूडेंट्स  (  11.19 फीसदी)

33 फीसदी से कम (D ग्रेड) - 42349 स्टूडेंट्स  ( 8.23 फीसदी)


आपको बता दे की 8वीं का रिजल्ट जारी करने से कुछ दिन पहले 2 जून मंगलवार को झारखंड बोर्ड 9वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर चुका है। 9वीं में 97.42 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे थे  कुल 4.17 लाख परीक्षार्थियों में से 2.12 लाख लड़कियां और 1.98 लाख लड़के ने परचम लहराया था.  सबसे अधिक सफलता कोडरमा (99.38 %) के बच्चों को मिली है। दूसरे स्थान पर गिरिडीह (99.20%) और तीसरे स्थान पर बोकारो (98.45%) के छात्र रहे।  सबसे पीछे पश्चिमी सिंहभूम रहा, यहां 94.24 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल की है। 

Suggested News