बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शर्मसार... 9 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद कर दी उसकी हत्या

शर्मसार... 9 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद कर दी उसकी हत्या

सासाराम.... सासाराम में शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक 9 साल की मासूम के साथ पहले दुष्कर्म किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी। हालाकि घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को लोगों ने पहले जमकर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद जहां मासूम के घर के लोग गम में डूबे हुए हैं, वहीं घटना ने फिर से एक बार लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया हैै।

बताया जाता है कि सासाराम जिले के डालमियानरग ओपी के गंगोली क्षेत्र में एक बच्ची का शव बक्शे से बरामद हुआ। जिस घर से बक्शा मिला तो लोगों ने शव के बारे में पूछताछ की तो सच्चाई फौरन सामने आ गई। लोगों ने आरोपी को जमकर पहले मारा फिर घटना की जानकारी पुलिस को दी। 


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद से इलाके के लोग सहमे हुए हैं और लड़कियों की सुरक्षा पर चिंता जताने लगे हैं। 


Suggested News