बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर शव घर के पास झाड़ियों में फेंका, मृतक पर था दुष्कर्म का आरोप

70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर शव घर के पास झाड़ियों में फेंका, मृतक पर था दुष्कर्म का आरोप

BHAGALPUR : भागलपुर जिले के बाथा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में एक दुष्कर्म आरोपी 70 वर्षीय वृद्ध, दिनेश प्रसाद सिंह, की हत्या कर उसका शव पीड़िता के घर के बगल में झाड़ी में फेंक दिया गया। शव की बदबू आने पर शुक्रवार सुबह आसपास के लोगों ने उसे देखा, जिसके बाद गांव में तनाव उत्पन्न हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बाथा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड से जांच कराई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मृतक के पुत्र ने बताया कि उनके पिता पर एक पड़ोसी महिला ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया था। परिजनों का कहना है कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपी दिनेश प्रसाद सिंह पुलिस के डर से फरार थे। शुक्रवार सुबह बदबू आने पर उनका शव झाड़ी में पाया गया। 

परिजनों ने आरोप लगाया कि जब झूठा केस साबित नहीं हो सका तो बच्ची के परिजनों ने हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में पुलिस कैंप कर रही है और वरीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और दोनों पक्षों से पूछताछ की।

REPORT - BALMUKUND KUMAR

Suggested News