बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेतिया राज ड्योढी के गुंबज पर लगाया जायेगा घंटायुक्त घड़ी और "आई लव बेतिया" का होर्डिंग, महापौर गरीमा देवी सिकारिया ने किया शिलान्यास

बेतिया राज ड्योढी के गुंबज पर लगाया जायेगा घंटायुक्त घड़ी और "आई लव बेतिया" का होर्डिंग, महापौर गरीमा देवी सिकारिया ने किया शिलान्यास

BETTIAH : पश्चिम चम्पारण के ऐतिहासिक बेतिया राज ड्योढी के गुंबज पर पुनः घंटा युक्त घड़ी के साथ अत्याधुनिक और विशाल एलईडी स्क्रीन व "आई लव बेतिया" के होर्डिंग लगाने की योजना का बेतिया नगर निगम की महापौर गरीमा देवी सिकारिया ने शिलान्यास किया। देश के पर्यटन मानचित्र पर बेतिया राज की सांस्कृतिक और दुर्लभ वास्तु कलाओं को आकर्षक स्वरूप में विकसित करने को अपना संकल्प बताया।

इस संबंध में बेतिया महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि ऐतिहासिक राज ड्योढी के मीनार पर बेतिया राज के जमाने में लगी और दशकों से खराब घंटा युक्त घड़ियों की जगह नई और अत्याधुनिक घंटा युक्त घड़ियां लगेगीं। इनके साथ ही गुंबज के सामने अत्याधुनिक और विशाल एलईडी स्क्रीन के साथ "आई लव बेतिया" वाला आकर्षक होर्डिंग स्थापित करने की करीब 15 लाख की योजना का शिलान्यास आज हमारे द्वारा कर के एक महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत की गई है।

उन्होंने कहा कि देश के पर्यटन मानचित्र पर बेतिया राज की सांस्कृतिक और दुर्लभ वास्तु कलाओं को आकर्षक धरोहर के स्वरूप में विकसित करना मेरे सार्वजनिक जीवन का संकल्प है। बेतिया राज कालीन लुक में इस ऐतिहासिक राज ड्योढी परिसर को विकसित करना उनकी महत्वाकांक्षी योजना है। जो मेरे महापौर के इस कार्यकाल में ही पूरी हो जायेगी। ताकि बेतिया के इस ऐतिहासिक धरोहर राज ड्योढी परिसर को उसके ऐतिहासिक लुक में लोग देख सकें।

सिकारिया ने बताया कि इसके लिए राज ड्योढी परिसर में स्थापित फांसी का कुंआ, राज ड्योढी के ठीक सामने स्थापित दो तोप के साथ एक रमणीक पार्क के रूप में विकसित करना शामिल है। इसके साथ ही रंगीन फव्वारों के साथ बेतिया के महाराजा हरेंद्र किशोर और महारानी जानकी कुंवर की आदम कद प्रतिमा स्थापित करने की योजना भी नगर निगम बोर्ड से स्वीकृत है। इसके अतिरिक्त राज ड्योढी परिसर में पूर्व से स्थापित देश के महापुरुषों की प्रतिमा स्थल का भी नगर निगम द्वारा सौंदर्यीकरण कराया जायेगा।

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट


Suggested News