बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में खेत में काम करने गए किसान की ठनका गिरने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

भागलपुर में खेत में काम करने गए किसान की ठनका गिरने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BHAGALPUR : जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र के ताड़र गांव में बीते दोपहर ठनका गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना के संबंध में पंचायत समिति सदस्य अभिनव कुमार सिंह ने बताया कि ताड़र के फुलवारी टोला निवासी रंभो यादव पिता जमादार यादव खेती का काम करने गांव से पूरब अंतिबांध बहियार में अपनी पत्नी के साथ गया था।

इसी बीच दोपहर में अचानक बर्षा होने लगी। जिससे पानी से बचने के लिए रंभो यादव बगल के ताड़ वृक्ष के नीचे जाकर बैठ गया। जबकि उसकी पत्नी खेत में काम करती रही। इसी बीच बर्षा के साथ अचानक तेज आवाज के साथ बिजली चमकी और ताड़ वृक्ष पर ठनका गिरा और रंभो वहीं गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

वहीं घटना के सम्बन्ध में सन्हौला थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीँ इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। 

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट

Suggested News