बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुएं में मिली चार साल के बच्चे और उसकी मां की लाश, मायकेवालों का आरोप - काली होने के कारण ससुराल में किया जाता था प्रताड़ित

कुएं में मिली चार साल के बच्चे और उसकी मां की लाश, मायकेवालों का आरोप - काली होने के कारण ससुराल में किया जाता था प्रताड़ित

GAYA : गया जिले में एक विवाहिता और उसके चार साल के बेटे का शव घर के कुएं से बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि उसके परिवार के लोगों ने दोनों की हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया। जिसके बाद से पूरा परिवार फरार है। दोनों मां-बेटे के पहचान सविता और गुड्डू के रूप में की गई है।  मामले में मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

शादी के समय ही भाई को था हत्या का डर

घटना अति नक्सल प्रभावित सिन्धुगढ़ थाना क्षेत्र के जरलाही गांव की है।  मृतका के भाई सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि 2018 में बहन की शादी जरलाही के राहुल कुमार से की थी। बहन की सुंदरता को लेकर वे नाराज थे। वे कहते थे कि सविता काली है। सुंदर नहीं है। इसे मार कर फेंक देंगे। हमलोगों ने दहेज देकर शादी की थी। बावजूद वे अक्सर रुपए के लिए बहन के साथ मारपीट करते थे। रंग भेद को लेकर पंचायती भी हुई थी, लेकिन वे नहीं माने। सविता और उसके बेटे गुड्डू (4) को मार कर कुएं में फेंक दिया।

पति ने खुद दी थी जानकारी

मृतक के परिवार को  घटना की सूचना खुद दामाद राहुल कुमार ने मोबाइल से दी है। उसने फोन कर कहा कि सविता अपने बेटे के साथ कुएं में कूद कर मर गई है। आपलोग आकर देख लीजिए। सूचना के बाद से सविता के ससुराल के सभी सदस्य फरार हैं।

थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि घटना स्थल की जांच की जा रही है। मौके पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने हत्या की है। ससुराल वाले गांव घर छोड़ कर फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब तक मृतका के मायके वालों ने पुलिस को आवेदन नहीं दिया है।

पुलिस का कहना है कि शव को घर के पिछवाड़े की तरफ कुएं से बरामद किया गया है। घटना सुबह 10 बजे की बताई जा रही है


Suggested News