बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जमुई में बेखौफ अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े दो बड़ी लूटकांड को दिया अंजाम, इलाके में हड़कंप

जमुई में बेखौफ अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े दो बड़ी लूटकांड को दिया अंजाम, इलाके में हड़कंप

JAMUI: बिहार में अपराधिक घटाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन अपराधी बेखौफ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला जमुई का है। जहां जिलें दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए लूट कांड से शहर सहम गया है। अपराधियों ने इस दौरान लाखों की लूट कर फरार हो गए हैं। वहीं पुलिस फिलहाल इन मामलों पर जांच कर रही है।

दरअसल, पहली घटना चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां सीएसपी संचालक इंदु देवी से लगभग डेढ़ लाख की लूट की गई है। बताया जा रहा है की इंदु देवी बैंक में पैसा जमा करने जा रही थी इसी दौरान अपराधियों ने उनसे पैसे का बैग छीन कर भाग खड़े हुए। स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना मिली जिसके बाद जांच शुरू की गई। चंद्रमंडीह एसएचओ ध्रुव कुमार ने बताया की इस घटना की जांच की जा रही है। प्रथमदृष्टया इसमें कोढ़ा गैंग की संलिप्तता नजर आ रही है। साथ ही सम्बंधित घटना को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी भी कर रही है।

वहीं दूसरी घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां एक बैंक कर्मी नीरज कुमार से जमुई सिकंदरा मुख्य मार्ग पर पिस्तौल दिखाकर 67 हजार की लूट कर ली गई है। इस घटना को लेकर सिकंदरा एसएचओ विजय कुमार ने बताया कि योजनाबद्ध तरीके से इस लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना में बाइक सवार अपराधियों ने नीरज कुमार की बाइक को पीछे से धक्का मारकर गिरा दिया। जिसके बाद अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर उनसे पैसा लेकर चंपत हो गए। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि अपराधियों ने घटना के दौरान दो राउंड फायरिंग भी की थी। सिकंदरा पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। वहीं इस घटना को लेकर डीएसपी हेडक्वार्टर अभिषेक सिंह ने बताया की दोनों लूट कांड की जांच की जा रही है और जल्द ही इस घटना में संलिप्त अपराधियों को जमुई पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।

Suggested News