बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पति के साथ लौट रही महिला की हादसे में मौत, मदद की जगह जेवरों को चुराने में लगे रहे लोग

पति के साथ लौट रही महिला की हादसे में मौत, मदद की जगह जेवरों को चुराने में लगे रहे लोग

AURANGABAD : शादी समारोह से बाइक से लौटने के दौरान हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना दाउदनगर के तरार के पास की बतायी जा रही है। मृत महिला का नाम अनिता देवी बताया गया है। वहीं घायल की पहचान हसपुरा बाजार के चौराही रोड निवासी अजय चौधरी के रूप में की गई है। वहीं शर्मनाक बात यह रही कि घटना के बाद मदद करने की जगह लोग महिला के पहने हुए गहनों की चोरी करने में लगे रहे।

 बताया जा रहा है कि अजय चौधरी अपनी पत्नी के साथ दाउदनगर के तरार गांव में रिश्तेदार के यहाँ से शादी समारोह में शामिल होकर रात्रि लगभग 9:30 बजे अपनी पत्नी के साथ अजय चौधरी बाइक द्वारा अपने घर हसपुरा वापस आ रहें थें, मखरा ( ममरेजपुर ) के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आकर बाइक एक्सीडेंट हो गया, जिसमे अजय चौधरी की पत्नी अनिता देवी की मौत घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। वहीं अजय चौधरी बुरी तरह घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही दाउदनगर थाना की पुलिस डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया और घायल अजय चौधरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसपुरा में भर्ती कराया गया।जहाँ प्राथमिक इलाज किया गया और बेहतर इलाज के डॉ ने बाहर रेफर कर दिया है।

महिला के आभूषण किए चोरी

मानवता को शर्मसार करने वाला घटना यह है कि मृतक अनिता देवी के शरीर से असमाजिक तत्वों द्वारा आभूषण चुरा लिया गया जो बेहद शर्मनाक घटना है। मृतक अपने पीछे परिवार में 3 लड़का,1 लड़की छोड़ कर चली गई।परिजन सहित बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हज

Suggested News