बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचला, मौके पर हुई मौत, आक्रोशित परिजनों ने जमकर काटा बवाल

वैशाली में तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचला, मौके पर हुई मौत, आक्रोशित परिजनों ने जमकर काटा बवाल

VAISHALI: वैशाली जिले के जन्दाहा थाना क्षेत्र के सलहा पावर ग्रिड के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई है। वहीं इस घटना में दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों नें दोनों घायल को गंभीर हालत में इलाज के लिए जान्दाहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। घायल राजा शाह को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाद गंभीर अवस्था में हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया।

वहीं घटना की सुचना मिलते ही दलबल के साथ जन्दाहा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी गई। मुआवजा को लेकर आक्रोशित लोगों नें सड़क को दो घंटा जाम कर दिया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। बताया गया है कि मृतक महिला रजनी कुमारी अपने पति एवं बच्चे के साथ पटोरी से रिश्तेदार की शादी से घर लौट रही थी। इसी बीच जैसे ही सलहा पहुंची तो सड़क पर अलकतरा गिरे होने के कारण बाइक फिसल गया और बाइक पर सवार सभी लोग सड़क पर गिर गए।

इसी दौरान जन्दाहा की ओर से आ रही अज्ञात ट्रक ने महिला को कुचलते हुए भाग गया। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकार कर शांत कराया। मृत महिला की पहचान सहदेई बुजुर्ग ओपी क्षेत्र के बिक्रमपुर निवासी राजा साह के 30 वर्षीय पत्नी रजनी कुमारी के रूप में हुई है। इस घटना में पति राजा साह एवं पुत्र आर्यन कुमार भी घायल हुए है।

मृतका के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जन्दाहा थाना की पुलिस नें कागजी प्रकिया कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। जन्दाहा थानाध्यक्ष अभिनाश कांत चंद्रा, पुलिस पदाधिकारी रविंद्र कुमार सिंह,एसआई पुष्पराज शर्मा, एसआई अखिलेश कुमार नें सड़क पर भीड़ को हटाकर कर सड़क को सुचारु रूप से चालू कराया।

Suggested News