बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में अवैध संबंध को लेकर महिला की गोली मारकर हत्या, देवर के साथ घर से हुई थी फरार

नालंदा में अवैध संबंध को लेकर महिला की गोली मारकर हत्या, देवर के साथ घर से हुई थी फरार

NALANDA: बिहार में बेखौफ अपराधियों का आतंक जारी है। अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने दिन दहाड़े एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी है। आरोपी और मृतका के बीच भाभी देवर का संबंध बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार बकाया रुपए मांगने पर देवर ने भाभी की हत्या कर दी है। 

दरअसल, पूरा घटना सोहसराय थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी मंसूर नगर इलाक़े का है। मृतका मंसूर नगर निवासी संतोष चौधरी की 38 वर्षीय पत्नी सुलेखा देवी के तौर पर किया गया है। बदमाशों ने घटना को अंजाम तब दिया जब महिला पानी भर कर घर ला रही थी। उसी समय बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना के संबंध में मृतका की सास रेखा देवी ने बताया कि आगामी 17 जुलाई को मृतका सुलेखा देवी की पुत्री का जन्मदिन है। जिस वजह से आरोपी फुफेरा देवर से पैसा 20 हज़ार रुपए बकाया पैसा मांगने गई थी। जब गई तो गाली गलौज कर महिला को भगा दिया।

उसके महिला घर चली आई और घर के काम में जुट गई। घर के बाहर कुआं से पानी भर रही थी उसी दौरान महिला को गोली मारकर आरोपी फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस स्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट चुकी है। हत्या से गुस्साए परिजनों ने शव को अस्पताल चौक पर ले जाकर जामकर हंगामा किया।

वहीं, मोहल्ले में यह भी चर्चा है कि आरोपी धारो चौधरी का पूर्व में महिला से अवैध संबंध में था, दोनों लोग प्रेम प्रसंग में घर से फ़रार भी हो चुके हैं। पूर्व से दोनों शादीशुदा है और दोनों के 4-4 बच्चे भी थे। उसी दौरान मृतका ने महिला को 20 हज़ार रुपए दी थी। आरोपी ड्रग्स सप्लाई का धंधा भी करता है। पूर्व में भी हत्या के आरोप में जेल जा चुका है। थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि हत्या हुई है पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से तफ्तीश कर रही है। बकाया रुपया मांगने पर महिला की गोली मारकर हत्या की गई है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News