बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

गया में दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

गया. जिले में सड़क दुर्घटना का मामला लगातार सामने आ रहा है। थोड़ी लापरवाही से न जाने कितने लोग अपनी जान गवां रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गया जिला के चेरकी थाना से है। यहां दो बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार लगभग 28 वर्षीय युवक संजय यादव पिता रघुनंदन यादव ग्राम रतनपुरा पोस्ट बिशनपुरा थाना चेरकी की बाइक की एक दूसरी बाइक से टक्कर हो गयी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद संजय यादव को आनन-फानन में मगध मेडिकल गया ले जाया गया।  यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक की दो संतान है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन का रो रो कर बुरा हाल है। लोगों का कहना है कि उनके दो बच्चों को देखरेख कौन करेगा एवं इनके आगे की शिक्षा के लिए पैसे कौन व्यवस्था करेगा।

Suggested News