LATEST NEWS

ACCIDENT IN HAJIPUR : भतीजे के साथ डॉक्टर के पास इलाज कराने आई महिला बाइक से नीचे गिरी, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

ACCIDENT IN HAJIPUR : भतीजे के साथ डॉक्टर के पास इलाज कराने आई महिला बाइक से नीचे गिरी, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

HAJIPUR : जिले के सदर थाना क्षेत्र के  शुभइ जमालपुर गांव के पास बाइक से गिरकर एक 52 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला को स्थानीय लोगों और परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर लाया गया। जहां जांच करने के बाद चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान पातेपुर थाना क्षेत्र के रमोली गांव निवासी स्वर्गीय अरुण सिंह की 52 वर्षीय पत्नी बिंदु देवी बताई गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार बिंदु देवी अपने घर पातेपुर से भतीजा के साथ बाइक से हाजीपुर डॉक्टर से दिखलाने आई थी। डॉक्टर से दिखलाने के बाद घर लौट के दौरान सदर थाना क्षेत्र के  शुभइ  जमालपुर गांव के पास ब्रेकर पर बाइक जोर से चढ़ गया। जिस महिला नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों और परिजनों द्वारा सदर अस्पताल लाया गया। 

जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने महिला को मृत्यु घोषित कर दिया। महिला की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंचे पोस्टमार्टम की कवायद में जुट गई है।

REPORT - RISHAV KUMAR

Editor's Picks