बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महात्मा गांधी सेतु पर हुआ हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

महात्मा गांधी सेतु पर हुआ हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

 HAJIPUR : गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर दो के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने युवक को गंगा ब्रिज थाने पर ले गई। गंगा ब्रिज थाने की पुलिस ने युवक को सदर अस्पताल में ले गया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत्य घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी रत्नेश सिंह के 22 वर्षीय पुत्र रवि रंजन कुमार के रूप में की गई है। 

घटना की जानकारी गंगा ब्रिज थाने की पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को दी। जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार वाले सदर अस्पताल पहुंचे। परिवार वालों का रोते-रोते बुरा हाल है। मृतक के परिवार वालों ने पूर्व विवाद में युवक की हत्या का आरोप लगाया है। 

मिली जानकारी के अनुसार युवक बाइक से पटना अपने काम से जा रहा था इसी दौरान पाया नंबर दो के निकट अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा।

गंगा ब्रिज थाना के अपरदन अध्यक्ष सुमन सौरभ ने बताया कि महात्मा गांधी सेतु पाया नंबर दो के निकट एक युवक का शव मिला है। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है। परिवार वाले ने पूर्व विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना का कारण पता चल सकेगा। अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

रिपोर्ट - रिषभ कुमार

Suggested News