बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

NAWADA NEWS : सीसीए सहित दर्जनों मामले में अभियुक्त पूर्व मुखिया को लगी गोली, आरोपियों ने की निर्दोष को फंसाने की शिकायत

NAWADA NEWS : सीसीए सहित दर्जनों मामले में अभियुक्त पूर्व मुखिया को लगी गोली, आरोपियों ने की निर्दोष को फंसाने की शिकायत

NAWADA : नवादा के समाहरणालय पहुंचे ओहरी गांव के दर्जनों लोगों ने पूर्व मुखिया के विरोध में एसपी को आवेदन देकर न्याय की मांग की हैं। शनिवार को ओहारी गांव के उषा कुमारी, ब्यूटी कुमारी, रंजू कुमारी आदि दर्जनों महिला-पुरुष सहित एसपी को आवेदन देकर न्याय की मांग की है। लोगों ने कहा है कि पूर्व मुखिया पर सीसीए सहित कई अपराधिक मामला दर्ज है। इनकी अपराधी छवि रही है। पंचायत चुनाव को लेकर निर्दोष लोगों को फंसाने की कोशिश की जा रही है। 

गोलीबारी  में नामजद आरोपित हरेराम सिंह, गोपाल सिंह के परिवार वालों ने कहा कि हमलोग ने एसपी से यह मांग की हैं कि इसकी उच्चस्तरीय जांच की जाए। निर्दोष लोगों को बचाया जाए। क्योंकि जो अपराध की दुनिया में रहते हैं। खुद एक अपराध का ग्राफ बनाए हैं। उनकी अपराधी से ही सांठगाँठ रहती है। अब निर्दोष लोगों को फसाने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्व ओहारी पंचायत के मुखिया अवधेश महतो की पुलिस हिस्ट्री भी खंगाली जाए।


बताते चलें कि पूर्व मुखिया अवधेश महतो व उनके रिश्तेदार प्रदीप कुमार को गोली मारी गई थी। पूर्व मुखिया के पैर में गोली लगी थी। वही उनके रिश्तेदार प्रदीप को सीने में गोली लगी थी। जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था। इसी मामले में वह ओहरी गांव के हरेराम सिंह, गोपाल सिंह,उमेश पासवान, मुनाजिर अंसारी को नामजद आरोपी बनाया गया है। जिसमें दो अज्ञात आरोपी किया गया है। पुलिस ने नामजद आरोपी हरेराम सिंह को गिरफ्तार किया है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News