बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर में घर के अंदर सोई महिला पर एसिड अटैक, हालत गंभीर

कैमूर में घर के अंदर सोई महिला पर एसिड अटैक, हालत गंभीर

KAIMUR : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां घर के अंदर सोई महिला पर एसिड अटैक हुआ है। घटना में गंभीर रुप से घायल महिला को इलाज के बनारस रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना जिले के भगवानपुर थाना के भगवानपुर बाजार की है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महिला खाना खाने के बाद सो रही थी कि इसी दौरान एक शख्स बुर्का पहनकर आया और सो रही महिला के चेहरे पर तेज़ाब फेंक कर भाग निकला। घटना मे गंभीर रुप से घायल महिला के चींखने-चिलाने पर लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर गये। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बनारस रेफर कर दिया। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और भभुआ डीएसपी अजय प्रसाद मौके पर पहुंच मामले की जांच की। डीएसपी ने बताया कि महिला को तत्काल बनारस इलाज के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। 

बुर्का पहने शख्स द्वारा घटना को अंजाम दिये जाने की बात सामने आई है। इस बात की जांच की जा रही है कि घटना को अंजाम देने वाला महिला है या पुरुष।  

डीएसपी ने कहा कि आरोपी कोई भी हो हो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी और किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जाएंगा। 

Suggested News