बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना के सिपाही घाट पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कई मकानों को किया ध्वस्त

पटना के सिपाही घाट पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कई मकानों को किया ध्वस्त

पटना. अवैध निर्माण के खिलाफ पटना में जिला प्रशासन का बुलडोजर लगातार लगातार चल रहा है। पटना के कलेक्ट्रेट घाट के समीप सिपाही घाट पर कई वर्षो से अस्थायी आशियाना बनाकर रह रहे लोगों के घरों पर अचानक प्रशासन ने रविवार को बुलडोजर चलाया। वहीं इसके विरोध में पुलिस-प्रशासन के साथ स्थानीयों की नोंक-झोंक भी हुई।

इन लोगों का आरोप है कि हाईकोर्ट से स्टे के बावजूद सरकार इनके आशियानों को छीनने का काम कर रही है, जिससे सैकड़ों परिवार बेघर हो गये है। वहीं लाखों रुपये का नुक्सान अचनाक इस करवाई से हुआ है। आरोप है कि जिला प्रशासन द्वारा इन्हें किसी प्रकार का नोटिस और न ही कोई सुचना दी गई है।

इन लोगों का कहना है कि घर पर बुलडोजर चलाने से पहले सूचना और नोटिस देना चाहिए, जिससे कोई दूसरा विकल्प ढूंढा जा सकता था। अचानक इस कार्रवाई से हम लोग बेघर हो गये। अब इन लोगों ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

Suggested News