बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश के पटना आने के बाद अब डिप्टी सीएम तेजस्वी भी कल जाएंगे दिल्ली, राबड़ी-लालू भी रहेंगे साथ

CM नीतीश के पटना आने के बाद अब डिप्टी सीएम तेजस्वी भी कल जाएंगे दिल्ली, राबड़ी-लालू भी रहेंगे साथ

पटना. सीएम नीतीश के दिल्ली दौरे समाप्त होने के बाद अब डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दिल्ली जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव कल पटना से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनके साथ पिता लालू यादव, मां राबड़ी देवी और बहन मीसा भारती भी मौजूद रहेंगी।

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार आज ही दिल्ली से पटना लौटे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने दिल्ली का तीन दिवसीय दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों के बड़े नेताओं से मुलाकत की थी। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को केंद्र की सत्ता में आने से रोकने के लिए सीएम नीतीश देश स्तर पर विपक्षी दलों को एकजुट करने के प्रयास में लगे हुए। इसी के तहत वे दिल्ली में विपक्ष के नेताओं से मिले थे।

हालांकि बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पिता लालू यादव और माता राबड़ी देवी के साथ दिल्ली क्यों जा रहे हैं, इसका पता नहीं चल पाया है। लेकिन नीतीश के तुरंत दिल्ली दौरे के बाद तेजस्वी-लालू के भी दिल्ली जाना सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बना दिया है। कयास लगाया जा रहा है कि ये लोग भी दिल्ली में विपक्षी दलों से मिलकर नीतीश के प्रयास को सबल करेंगे।


Suggested News