बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

होली बाद बीजेपी के शत्रु कांग्रेस में होंगे शामिल, पटना साहिब से भाजपा के खिलाफ लड़ सकते है चुनाव

होली बाद बीजेपी के शत्रु कांग्रेस में होंगे शामिल, पटना साहिब से भाजपा के खिलाफ लड़ सकते है चुनाव

PATNA : बीजेपी में हाशिए पर डाले जाने के बाद पार्टी से नाराज चल रहे सिने अभिनेता व पटना साहिब से बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का काग्रेंस में शामिल होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि होली बाद 22 मार्च को महागठबंदन की एक संयुक्त पीसी होनी है। इस मौके पर ही शत्रु कांग्रेस का दामन थामेंगे। 

मिल रही जानकारी के मुताबिक महागठबंधन के अंदर चल रहे खींचतान और टूटे हुए तार को जोड़ने में शत्रुघ्न सिन्हा ने बड़ी भूमिका निभाई है। खबर यह भी है कि शत्रुघ्न सिन्हा की मध्यस्था के कारण ही राजद और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर सहमति बन पाई है। वहीं कांग्रेस उन्हें पटना साहिब सीट से अपना उम्मीदवारा बनाने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक पटना साहिब सीट से शॉटगन बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं।
 
 बता दें कि हाल ही में, शत्रुघ्न सिन्हा ने पार्टी छोड़ने के संकेत दिए थे। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, 'मोहब्बत करने वाले कम न होंगे, (शायद) तेरी महफिल में लेकिन हम न होंगे।' उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। इसमें उन्होंने इशारों ही इशारों में कई बातें कहीं। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा था, 'सर राष्ट्र आपका सम्मान करता है, पर नेतृत्व में विश्वसनीयता और विश्वास की कमी है।'

Suggested News