बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कर्नाटक के बाद मध्यप्रदेश में लहरेगा कांग्रेस का विजय पताका ! राहुल गांधी ने किया बड़ा दावा, कहा 150 सीटों पर मिलेगी जीत

कर्नाटक के बाद मध्यप्रदेश में लहरेगा कांग्रेस का विजय पताका ! राहुल गांधी ने किया बड़ा दावा, कहा 150 सीटों पर मिलेगी जीत

कर्नाटक में चुनाव जितने के बाद कांग्रेस देशभर में अपनी मजबूती स्थापित करने में लगी हुई है। इस कड़ी में अब कांग्रेस का अगला निशाना मध्यप्रदेश में होने वाला विधानसभा चुनाव है। कांग्रेस मध्यप्रदेश में अपनी जीत हासिल करने के लिए कोशिश जारी कर दी है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी का दावा है कि उनकी पार्टी एमपी में 150 से ज्यादा सीटों जीतेंगी। 

दरअसल, सोमवार को मध्य प्रदेश से कुछ नेता दिल्ली आए हुए थे। जिन्होंने वहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान मध्य प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह भी मौजूद थे। मिली जानकारी अनुसार इस मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष औऱ राहुल गांधी ने क्षेत्रवार योजना तैयार की साथ ही एमपी से आए नेताओं से फीडबैक भी लिया। इस मीटिंग के खत्म होने के बाद कांग्रेस नेता काफी उत्साहित दिखें।

बता दें कि, मीटिंग के बाद राहुल गांधी ने कहा कि, 'हमने अभी विस्तार से चर्चा की है। हमारा आंतरिक आकलन कहता है कि हमने जिस तरह कर्नाटक में 136 सीटों पर जीत हासिल की थी। उसी तरह हम मध्य प्रदेश में 150 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेंगे।'

वहीं मध्य प्रदेश के साथ-साथ कांग्रेस राजस्थान और छत्तीसगढ़ की भी तैयारी कर रही है। कांग्रेस इन तीनों राज्यों में जीत हासिल करने के लिए योजनाएं बना रही है। पार्टी अध्यक्ष के द्वारा इसको लेकर कई मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है।

Suggested News