बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

घर में ताला बंद कर बेटी की शादी करने होटल में गए घरवाले, चोरों ने बंद घर से उड़ा लिए लाखों रुपए नगद और गहने

घर में ताला बंद कर बेटी की शादी करने होटल में गए घरवाले, चोरों ने बंद घर से उड़ा लिए लाखों रुपए नगद और गहने

GAYA : गया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के गोल बगीचा गबरा के पास बीती रात चोरों ने दो बंद घरों से करीब 10 लाख से भी ऊपर की संपत्ति चोरी कर लिया। घटना को अंजाम देने के बाद चोर आराम से मौके से फरार हो गये। हालाँकि चोरी कर भाग रहे चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

बता दे की घर में बेटी की शादी थी और सभी लोग बोधगया के एक होटल को शादी का कार्यक्रम के लिए बुक कराया गया था। जहां घर बंद कर दो घरों के लोग बोधगया चले गए थे। जब सुबह घर वापस आये तो देखा कि दो घरों के ताला टूटा हुआ था और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था।

घरवालों ने बताया की नगद समेत करीब 10 लाख की संपत्ति चोरों ने चोरी कर ली है। वहीं चोरों की करतूत चोरी कर भाग रहे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें देखा जा सकता है कि दो दिन पहले गली में कई बार रेकी की गयी थी। उसके बाद घर में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।

गया से मनोज की रिपोर्ट

Editor's Picks