बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी के बाद ससुराल से बेटी को बैंड बाजे के साथ वापस ले आए पिता, पति पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

शादी के बाद ससुराल से बेटी को बैंड बाजे के साथ वापस ले आए पिता, पति पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

DESK: देश में महिलाओं के साथ हो रही घेरलू हिंसा आज भी एक चिंतनीय विषय है। अक्सर घरेलू हिंसा की शिकार हो रही महिलाओं से यही उम्मीद की जाती है कि वह इस प्रताड़ना को सहती रहे और किसी से कुछ ना कहे। कई महिलाओं को इन मामलों में अपने ससुराल के साथ साथ मायके का भी साथ नहीं मिलता है। घरवाले सब ठीक हो जाएगा कहकर उन्हें हर रोज प्रताड़ित होने देते हैं। जिससे अक्सर घरेलु हिंसा से परेशान महिला अपनी जीवनलीला समाप्त कर लेती हैं। वहीं एक पिता पूरे देश के सामने ऐसी मिसाल पेश की है कि आज एक राज्य मात्र नहीं पूरा देश उनकी प्रसंशा कर रहा है। आज के पिता ने अपनी बेटी के लिए कुछ ऐसा कर दिखाया है जिससे हर भारतीय को उनपर गर्व हो रहा है।   

दरअसल,  एक पिता ने ससुराल में प्रताड़ित हो रही बेटी को बैंड- बाजे के साथ वापस अपने घर लाया है। अपनी बेटी को सहने और सब ठीक होने की उम्मीद देकर प्रताड़ना झेलते रहने देने के सोच को नाकार हुए पिता ने अपनी बेटी के साथ हो रहे अन्याय को देखते हुए उसे धूम-धाम से अपने घर वापस लाया है।  वहीं बेटी ने तलाक के लिए कोर्ट में केस दर्ज कराई है। साथ ही लड़के से गुजारा भत्ता देने की भी बात कही है। 

बता दें कि, पूरा मामला झारखंड का है। बीते 15 अक्टूबर को फेसबुक अकाउंट पर पिता ने इस बारात की वीडियो शेयर कर किया। जिसमें लिखा था कि, “बड़े अरमानों और धूमधाम के साथ लोग अपनी बेटियों की शादी करते हैं, लेकिन यदि जीवनसाथी और परिवार गलत निकलता है या गलत काम करता है तो आपको अपनी बेटी को आदर और सम्मान के साथ अपने घर वापस लाना चाहिए क्योंकि बेटियां बहुत अनमोल होती हैं।”

जिस पिता का आज पूरा देश मिसाल दे रहा है। उनका नाम प्रेम गुप्ता बताया जा रहा है। वह रांची के कैलाश नगर कुम्हारटोली के रहने वाले हैं। पिता प्रेम गुप्ता का कहना है कि 28 अप्रैल 2022 को उन्होंने बड़े अरमानों और धूम-धड़ाके के साथ बेटी साक्षी गुप्ता की शादी सचिन कुमार नामक युवक से की। वह झारखंड बिजली वितरण निगम में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत है और रांची के सर्वेश्वरी नगर का रहने वाला है।

पिता ने आरोप लगाया है कि कुछ ही दिनों बाद बेटी ससुराल में प्रताड़ित होने लगी। पति जब-तब उसे घर से बाहर निकाल देता। करीब एक साल तक यह सिलसिला चला। बाद में बेटी साक्षी को पता चला कि जिस शख्स के साथ उसकी शादी हुई है, उसकी पहले से दो शादियां हो रखी हैं। जब यह बात मायके वालों को पता चली तो पिता ने ससुराल से बाकायदा बैंड-बाजे और आतिशबाजी के साथ बारात निकाली और बेटी को वापिस मायके ले आई।

Suggested News