बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी टूटने के बाद लड़के ने रची 'गंदी' साजिश, लड़की के नाम पर बनाया फर्जी फेसबुक एकाउंट, लड़कों को भेजने लगा अश्लील मैसेज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शादी टूटने के बाद लड़के ने रची 'गंदी' साजिश, लड़की के नाम पर बनाया फर्जी फेसबुक एकाउंट, लड़कों को भेजने लगा अश्लील मैसेज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MUNGER : तुम मेरी नहीं हो सकती तो मैं तुम्हे किसी का नहीं होने दूंगा। इस कहावत के तर्ज पर शादी टूटने के बाद लड़के ने लड़की को बदनाम करने के मकसद से उसके नाम का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया। जिससे वह लड़कों को भेजा फ्रेंड रिक्वेस्ट और अश्लील मैसेज करता था। लड़की के द्वारा दिए गए आवेदन पर कार्रवाई करते हुए साइबर थाना ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक एक लड़की का फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर युवक दूसरों से अश्लील चैटिंग कर रहा था। साथ ही दूसरों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेज रहा था। जब इस बात की भनक इस लड़की और उसके परिवार वालों को पड़ी तो लड़की ने 19 जून को मुंगेर साइबर थाना में मामला दर्ज करवाया। 

शिकायत के बाद साइबर थाना मुंगेर के द्वारा टेक्निकल एविडेंस कलेक्ट करते हुए फेसबुक से डिटेल मंगवाया गया। जिसमे पता चला की फर्जी अकाउंट चलाने वाला और कोई नही बल्कि उस लड़की का होनेवाला दूल्हा कोतवाली थाना क्षेत्र के दलहट्टा निवासी राजेश कुमार दास उर्फ श्याम कुमार दास था। जिससे उसकी शादी होने वाली थी पर किसी कारणवश वह शादी टूट गई। इसी बात का खुन्नस मन मैं बैठा राजेश के द्वारा उस लड़की को बदनाम करने का साजिश रचते हुए फेसबुक पर उस लड़की के नाम से एक फर्जी अकाउंट बना लिया।

इसी फर्जी अकाउंट से वह लड़की बन दूसरे लड़कों से अश्लील चैट करने के साथ फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने लगा, ताकि वो लड़की हो बदनाम हो जाये। जिसके बाद साइबर थाना के द्वारा इस युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस मामले में साइबर थाना प्रभारी सह यातायात डीएसपी प्रभात रंजन ने बताया की उक्त आरोपी के द्वारा पहले भी साइबर फ्रॉड किया जा चुका है। वह शराब मामले में जेल जा चुका है।  जिसे टेक्निकल एविडेंस के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट

Suggested News