बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डीजीपी के निर्देश के बाद पटना की सड़कों पर चला रोको टोको अभियान, इलाके में मचा हड़कंप

डीजीपी के निर्देश के बाद पटना की सड़कों पर चला रोको टोको अभियान, इलाके में मचा हड़कंप

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ऐसे में अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर सूबे के पुलिस मुखिया ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कई दिशा निर्देश दिए है। वही थानों का औचक निरीक्षण कर कई थानेदारो को चेताया था की क्राइम पर करना होगा। कंट्रोल नहीं तो पटना से हो जाएगा तबादला। 

ऐसे में राजधानी पटना में थानेदारो को डीजीपी संजीव कुमार सिंघल द्वारा ख़ास निर्देश दिया गया है। जिसमे रोको टोको अभियान पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के इलाके में चलाया गया। जहाँ इस अभियान के तहत सड़क किनारे वाहनों को लगाकर अनावश्यक मटरगस्ती करने वालो को पुलिस ने बॉडी जाँच और वाहनों की जांच की। जिससे लोगो में हड़कंप मच गया। दरअसल हाल के दिनों में कदमकुआं थाना इलाके में आपसी विवाद में छात्र और युवको के बीच गोलीबारी की घटना हुई थी। 

हालाँकि इस तरह के निरंतर अभियान चलाये जाने से अपराधियों और असामाजिक तत्वों में पुलिस का खौफ बना रहेगा। वही घटनाओ में भी कमी आने की आशंका जताई जा रही है। रोको टोको अभियान के तहत कदमकुआं थानाध्यक्ष विमलेन्दु कुमार ने बताया की थाना क्षेत्रों में रोको टोको अभियान लगातार चलाया जा रहा है। साथ ही अबैध शराब का सेवन और उसे बेचने वालो पर भी विशेष अभियान के तहत नजर रही जा रही है। 

पटना से अनिल कुमार की रिपोर्ट

Suggested News