बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नए DGP के आदेश के बाद पुलिस ने अपराधियों को दौड़ाना किया शुरू, हाई कोर्ट के पास से मुखिया मर्डर के मेन आरोपी को दबोचा

नए DGP के आदेश के बाद पुलिस ने अपराधियों को दौड़ाना किया शुरू, हाई कोर्ट के पास से मुखिया मर्डर के मेन आरोपी को दबोचा

PATNA : बिहार के नए DGP RS भट्टी मीटिंग करते हैं और पुलिस अधिकारियों को यह निर्देश देते हैं कि वह अपराधियों को दौड़ाएं। इस मीटिंग के बाद पुलिस ने अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। आज सुबह सुबह पटना हाईकोर्ट के पास से एक मुखिया मर्डर केस के मुख्य अभियुक्त को दौड़ाकर उठा लिया।

मामले में गिरफ्तार हत्या आरोपी की पहचान मो. सिकंदर पिता मो. जुल्फिकार के रूप में की गई है। उसके खिलाफ एक साल पहले जमुई के लछुआर थाना क्षेत्र में मुखिया प्रकाश महतो की हत्या के मामले में केस दर्ज किया गया था। इसके  बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। इसी दौरान जमुई पुलिस को इसकी सूचना मिली कि वह पटना में रह रहा है। जानकारी की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आज सुबह उसे हाईकोर्ट के पास से धर दबोचा।



Suggested News