बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

करोड़ो की लूट के बाद फिर खुला पंचवटी रत्नालय, पुलिस के अब भी खाली हाथ

करोड़ो की लूट के बाद फिर खुला पंचवटी रत्नालय, पुलिस के अब भी खाली हाथ

PATNA :  राजधानी के चर्चित पंचवटी रत्नालय लूट की घटना को एक सप्ताह बीत चुके है। अभीतक इस मामले में पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस अबतक लूटरों को गिरफ्तार करने में नाकामयाब रही है। इसी बीच पंचवटी रत्नालय में एकबार फिर से कारोबार शुरु हो गया है।

घटना के एक सप्ताह बीतने का बाद आज एकबार फिर से पंचवटी रत्नालय के बंद गेट खुल गया है। दुकान में कारोबार शुरु हो गया है। दुकान में कर्मचारी एकबार फिर से काम में लग गए है। वहीं ग्राहकों का आना-जाना भी शुरु हो गया है। 

बता दें कि बीते 21 जून को दिनदहाड़े इस दुकान में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। अपराधी दिन के 12 बजे के आसपास दुकान में घुसकर तकरीबन 5 करोड़ के जेवरात और 13 लाख रुपये नगद लूट ले गए थे। 

लूट की यह घटना राजधानी में अबतक के सबसे बड़ा सोना लूट है। वहीं इस घटना ने पुलिस की नींद उड़ा रखी है। पुलिस लगातार लूटेरों की गिरफ्तारी के लिए हाथ-पांव मार रही है, लेकिन अभीतक उसे कामयाबी नहीं मिली है। 


Suggested News