बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी के तीन माह बाद ही उपमुखिया ने दहेज के लिए घोंट दिया पत्नी का गला, की थी पांच लाख की डिमांड

शादी के तीन माह बाद ही उपमुखिया ने दहेज के लिए घोंट दिया पत्नी का गला, की थी पांच लाख की डिमांड

BAGHA : शादी के तीन माह बाद ही दहेज के लालची उपमुखिया ने अपनी पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी मामला बगहा से जुड़ा हुआ है। विवाहिता की हत्या के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी उप मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। मृत विवाहिता का नाम प्रियंका गुप्ता बताया गया है।

पांच फरवरी को हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार तीन माह पूर्व वाल्मीकीनगर के गनौली की प्रियंका की शादी चौतरवा के नदवा के स्व. नंदलाल गुप्ता के पुत्र  अनिल गुप्ता के साथ हुई थी। अनिल साह हरदी नदवा पंचायत का उपमुखिया है। परिजनों ने बताया कि 5 फरवरी को पूरे रीति रिवाज के साथ दोनों ने 7 फेरे लिए थे और उनसे दहेज के रूप में चार पहिया वाहन की डिमांड की जा रही थी। इसके लिए पांच लाख की मांग की गई थी। इस बीच प्रियंका को प्रताड़ित भी किया जाता रहा।

अचानक बुधवार की रात उन्हें दामाद द्वारा सूचना मिली कि बेटी की तबीयत खराब है और उसे हरनाटांड उप स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया है। जबकि लड़की उसी समय मृत अवस्था में थी।

लड़की के पिता भोला साह का कहना है कि दामाद ने फोन कर के बताया था। जब वे लोग पहुंचे तो मृत बेटी प्रियंका कुमारी के गले पर निशान पाया, जिससे प्रतीत हुआ कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने दामाद को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है।


Suggested News