कैमूर में पुलिस ने एजेंसी कर्मी को पीट-पीटकर किया अधमरा, अस्पताल में चल रहा है इलाज

KAIMUR : जिले की मोहनिया थाना की पुलिस ने रोड पर चल रहे एजेंसी कर्मी को मार कर अधमरा कर दिया है। डॉक्टरों द्वारा अनुमंडल अस्पताल में इलाज करने के बाद हायर सेंटर के लिए घायल को रेफर कर दिया गया है। बता दें कि पूरा मामला आज दोपहर का है। जब लड़का महिंद्रा एजेंसी में काम करके अपने घर खाना खाने जा रहा था।
तभी मोहनिया थाने के कुछ जवान सिविल ड्रेस में ई-रिक्शा से थाने से निकल रहे थे। पुलिस वालों को थाने से निकलता देख लड़का अपनी साइकिल रोक कर खड़ा हो गया। जिसके बाद ई-रिक्शा द्वारा घायल लड़के के साइकिल को टक्कर मार दिया गया। इससे लड़का वहीँ गिर गया।
लड़के द्वारा जब इस बात का विरोध किया गया तो मौके पर 4 से 5 पुलिस वालों ने उसे पकड़कर मोहनिया थाना के अंदर ले जाकर जमकर लाठी-डंडे ,लात –घुसे से मारपीट कर अधमरा कर दिया।
जब परिजनों को जानकारी मिली तो आनन-फानन में मोहनिया अनुमंडल अस्पताल ले आए। जहां डॉक्टरों के टीम द्वारा घायल लड़के का इलाज किया गया और हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। घायल लड़के की पहचान शाहरुख़ अली वार्ड 9 निवासी मोहनियां के रूप में हुई है।
कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट