बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एल्केम ग्रुप ऑफ कंपनी के मालिक संप्रदा सिंह का निधन,उद्योग जगत में शोक की लहर...

एल्केम ग्रुप ऑफ कंपनी के मालिक संप्रदा सिंह का निधन,उद्योग जगत में शोक की लहर...

PATNA: बड़ी खबर आ रही जहां बिहार के बड़े उद्योग पति और दवा कंपनी एल्केम ग्रुप ऑफ कंपनी के मालिक संप्रदा सिंह का निधन हो गया है।तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें मुम्बई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।जहां आज उनकी निधन हो गया है।वे 94 साल के थे और लंबे समय से मुंबई में रह रहे थे।

 संप्रदा सिंह बिहार के जहानाबाद जिले के ओकरी गांव  के रहने वाले थे। भले हीं वे बड़ी दवा कंपनी के मालिक थे लेकिन वे अपने गृह जिला और बिहार से हमेशा जुड़े रहते थे।

उनके निधन के बाद उद्योग जगत में शोक की लहर है।जहानाबाद के पूर्व सांसद जगदीश शर्मा और घोषी के पूर्व विधायक राहुल शर्मा ने शोक जताया है।इनके अलावे कई अन्य लोगों ने भी संप्रदा बाबु के निधन पर शोक जताया है।

वहीं बिहार के शिक्षा मंत्री और उनके इलाके के रहने वाले  कृष्णंदन प्रसाद वर्मा में भी संप्रदा सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया है।

Suggested News