बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा मनाएगा शिवाजी महाराज की जयंती, उपेंद्र कुशवाहा करेंगे उद्घाटन

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा मनाएगा शिवाजी महाराज की जयंती, उपेंद्र कुशवाहा करेंगे उद्घाटन

पटना. अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के बैनर तले शिवाजी महाराज की 393वीं जयंती समारोह 17 फरवरी को मनाया जाएगा. अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सह जनता दल यू. के प्रदेश सचिव हिमांशु पटेल ने शनिवार को कहा कि कुर्मी कुल गौरव छत्रपति शिवाजी महाराज की 393वीं जयंती समारोह पटेल सेवा संघ के सभागार, दरोगा प्रसाद राय पटना में दिनांक- 17 फरवरी 2023 को मनाया जायेगा| 

इस कार्यक्रम का उद्घाटन जद यू. संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा होंगे जबकि मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार होंगे| पटेल ने कहा कि धरती पर कुछ ऐसी हस्तिया जन्म लेती है जिसके कर्म और विचार सदियों तक लोगो के लिए प्रेरणा बन जाती है| ऐसे ही महान हस्तियों में से एक छत्रपति शिवाजी महाराज थे| वे एक महान योद्धा थे उन्होंने अपने जीवन में कई युद्ध लड़ा और जीता| शिवाजी महाराज बचपन से ही सामंती प्रथा के खिलाफ थे|

उन्होंने मुग़ल शासको की क्रूर नीतियों का जमकर विरोध किया था| छत्रपति शिवाजी महाराज किसी से कोई भेदभाव नही करते थे| उन्होंने महिला उत्थान के लिए भी कई कार्य किये| शिवाजी को एक कुशल और महान युद्ध रणनीतिकार के रूप में भी माना जाता है|

पटेल ने सरकार से मांग की इनके जन्मदिन पर छुटी घोषित किया जाए एवं इनके नाम से डाक टिकट जारी किया जाए|


Suggested News