तपती गर्मी के बीच अगलगी की घटना में हुआ इजाफा, सदर अस्पताल में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग

NALANDA: बिहार में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। इसी बीच बढ़ती तापमान के साथ ही अगलगी की घटनाओं में भी इजाफा हो गया है। एक तरफ लोग गर्मी से परेशान है तो वहीं दूसरी तरफ अगलगी की घटनाओं से। वहीं ताजा मामला नालंदा का है। जहां मंगलवार को की सुबह अगलगी की घटना सामने आई है। 

दरअसल, सदर अस्पताल के आयुष्मान भारत के काउंटर पर मंगलवार की सुबह शॉर्टसर्किट होने से आग लग गयी। इस अगलगी की घटना में प्रिंटर और पंखा के साथ कागजात भी जल गए। बताया जा रहा कि, गत माह पहले भी ओपीडी के बाहर आग लगने से 6 घंटे तक बिजली बाधित रही थी। मिली जानकारी अनुसार धुआं निकलता देख गार्ड ने इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी। इसके बाद कमरा को खोला गया। तब तक वहां रखे कई सामान आग की चपेट में आ चुका था। गनिमत यह रही कि आग सिर्फ इसी कमरे तक सिमित रही। 

आयुष्मान भारत की डीपीएस शबनम ने बताया कि अगलगी की घटना में अधिक क्षति नहीं हुई है। जो कागजात जले हैं, उसका सारा विवरण सॉफ्ट कॉपी में कम्प्युटर में सुरक्षित है। केबल को ठीक कर बिजली बहाल कर ली गयी है। शॉट सर्किट से आग लगने की संभावना है। वरीय पदाधिकारी को इसकी सूचना दी गयी है।

Nsmch
NIHER